Thursday, September 19, 2024
Follow us on
-
हिमाचल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर   आयोजित

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | September 18, 2024 06:49 PM
 
 
एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती ने की अध्यक्षता 
 
जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम आवश्यक – प्रियांशु खाती
 
 
चंबा, 
 
एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती की अध्यक्षता में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में "भविष्य सेतु एक पहल सुनहरे भविष्य की"  विषय पर आधारित व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर का  आयोजन किया गया।
प्रियांशु खाती ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए  सिविल सेवाओं की परीक्षा से सबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए। 
उन्होंने विद्यार्थियों को आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईएफएस सहित अन्य विकल्पों के बारे में  जानकारी देने के  साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने के भी  टिप्स दिए। 
उन्होंने कहा कि  जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कोई भी शॉर्टकट नहीं  होता है। कठिन परिश्रम  को सफ़लता  का आधार बताते हुए  उन्होंने विद्यार्थियों को  लक्ष्य का निर्धारण कर  आगे बढ़ाने को प्रेरित किया । 
इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्न का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। 
शिविर में जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को श्रम एवं रोजगार विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न विकल्पों के बारे में बताया। साथ ही कौशल विकास को लेकर भी उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। 
यंग प्रोफेशनल तनु कुमारी ने विद्यार्थियों को टीचिंग क्षेत्र में करियर  के बारे में बताया। 
उच्च शिक्षा उपनिदेशक भाग सिंह चौहान ने शिक्षा क्षेत्र, कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र, मनोहर नाथ ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आईटीआई के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने कौशल विकास और राजेश कुमार ने बैंकिंग क्षेत्र में भविष्य बनाने की विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान विद्यार्थियों सहित स्टाफ ने स्वच्छता की शपथ भी ग्रहण की। 
 
 
 
 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
    राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित  जागरूकता शिविर में पौष्टिक आहार की दी जानकारी। जिला में बनेंगे 2 नए मतदान केंद्र - जिला निर्वाचन अधिकारी  नगर निगम सोलन के विश्राम गृह में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। आनी कॉलेज में कॉमर्स सोसायटी का गठन लड़कियां हर क्षेत्र में बुलंदियों को छूकर देश का नाम कर रही रोशन - राजेश धर्माणी शिक्षा मंत्री 21 सितम्बर को चौपाल विस के प्रवास पर 24 सितम्बर को सिक्योरिटी गार्ड्स के भरे जाएगें 150 पद - राजेश मैहता रामपुर में कौशल विकास यात्रा को दी हरी झंडी। मैहला पुल से जालपा माता मंदिर  तक 21 से 24 सितंबर तक  बंद रहेगा वाहनों का परिचालन टौणी देवी में स्काउट्स-गाइड्स दीक्षा संस्कार समारोह आयोजित
-
-
Total Visitor : 1,67,63,388
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy